Saturday, May 4, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

एक दर्जन लोगों पर गिरी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की गाज


टोक्यो —
चीन के अधिकारियों ने एक लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सब समुद्र के रास्ते गुप्त तरीके से ताइवान जा रहे थे। दक्षिणी चीनी प्रांत गुआंगडोंग में तटरक्षक बल का हवाला देते हुए एनएचके वर्ल्ड ने बताया कि संदेह होने पर चीनी अधिकारियों ने इन लोगों को गुआंगडोंग के तट पर रोक लिया। ये सभी एक स्पीटबोट पर सवार थे। हांगकांग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में एक लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता एंडी ली भी थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में ली एग्नेस चाउ और जिमीलाइ भी शामिल हैं। दोनों हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं में से हैं, जिन्हें 10 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने के बाद कई लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता दूसरे देशों में सुरक्षित ठिकानों की ओर शरण ले रहे है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये सभी ताइवान में शरण लेने के मकसद से गुप्त यात्रा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *