Monday, May 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

विदेश में गोमाता के लिए अद्भुत समर्पण


गावो विश्वस्य मातरम भारत का ध्येय वाक्य रहा है। भारत में गोरक्षा, गोसंरक्षण व संवर्धन की परम्परा रही है। परन्तु गोमाता के लिए विदेश में समर्पण की जानकारी पाकर लोग रोमांचित हो रहे हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो से पता चलता है कि भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग गाय से प्रेम करते हैं। इस वीडियो में एक गाय को एयरलिफ्ट करते देखा जा सकता है. ये वीडियो स्विटजरलैंड का है। जहां एक किसान ने गाय की जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर बुलाया और उसे पहाड़ों के बीच से निकलवा लिया।
बताया जाता है कि एक गाय स्विटजरलैंड के स्विस आल्प्स की पहाडि़यों में रास्ता भटक गई थी। गाय को वहां से पैदल ही बाहर लाने के कोई रास्ता नहीं दिखा तो एक किसान ने गाय को एयरलिफ्ट करने का मन बना लिया। उसके बाद किसान ने एक हेलिकॉप्टर बुलाया और गाय को एयरलिफ्ट करा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलिकॉप्टर से एक गाय रस्सियों के सहाते लटकी हुई है और हेलिकॉप्टर पहाड़ों के बीचोंबीच उड़ रहा है। किसान ने घायल गाय को एयरलिफ्ट करने के लिए एक हेलीकॉप्टर बुलाने का फैसला लिया था।
गाय पहाड़ों में जाने के बाद लंगड़ी हो गई थी और वह वहां से वापस आने में असमर्थ थी। इसलिए किसान गाय को किसी भी तरह से वहां से बाहर निकालना चाहता था। इसे देखकर लोग किसान की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दूसरों को भी गौ सेवा और उनके संरक्षण की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *