Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

आदित्य पंचोली ने साधा कंगना रनौत पर निशाना

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत बॉलीवुड में सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग करने वाली अभिनेत्री थीं। सुशांत की खुदकुशी के बाद लगातार कंगना बॉलीवुड की कई हस्तियों पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरिज्म होने का भी आरोप लगाया। अब कंगना के इन बयानों के बाद अभिनेता आदित्य पंचोली ने उनपर जमकर निशाना साधा है।
एक निजी चैनल से बातचीत में आदित्य पंचोली ने कहा कि कंगना रनौत ने खुद ऐसा दावा किया था कि अगर उनके आरोप गलत साबित होंगे तो वो अपना पद्मश्री का सम्मान लौटा देंगी। सुशांत मामले में जो शिकायत दर्ज हुई है उसमें रिया चक्रवर्ती का नाम है, इसमें कहीं नेपोटिज्म का जिक्र नहीं हैेंपंचोली ने कहा, ‘‘अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में कंगना का सिद्धांत खत्म हो गया है, इसलिए उन्हें अपना पद्मश्री वापस कर देना चाहिए, जैसा कि वो कह चुकी हैं। हम जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं करना चाहिए।’’
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने शनिवार को इंस्टाग्राम से अलविदा कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के बाद सूरज पंचोली चर्चा में आ गए हैं। उन्हें लेकर न जाने कितनी कहानियां सोशल मीडिया पर गढ़ी गईं। इसी से तंग आकर पहले तो सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और फिर सोशल मीडिया छोड़ने का ही एलान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *