Monday, April 29, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-रेखा पटेल

असगर अली फैजी

सिद्धार्थनगर – जनपद सिद्धार्थनगर मे अपने दो दिवसीय दौरे पर आईं अपना दल (एस) की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं बीज प्रमाणीकरण बोर्ड की अध्यक्ष रेखा पटेल ने पहले दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अपने संबोधन में कहा कि अभी प्रदेश मे हमारे नौ विधायक हैं। 2022 मे अपना दल के विधायकों की संख्या 100 के पार होगी। उस समय पार्टी की मुखिया बहन अनुप्रिया पटेल को सूबे का मुख्यमंत्री बनने से कोई ताकत रोक नही पाएगी। कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश के हर जनपद मे प्रतिदिन पार्टी के सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। सिद्धार्थनगर हमेशा से ही संगठन के लिहाज से मजबूत जनपद रहा है। आने वाले तीन महीने में हम लोग यहां हर बूथ पर 10 यूथ बना कर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *