Sunday, April 28, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

नागरिकता संशोधन बिल का सहारनपुर के काग्रेस कार्यकताओं ने कार्यालय पर दो घंटे का मोन रखकर व काली पटी बाध कर जताया विरोध

दीपक तिवारी

सहारनपुर
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जहाँ पुरे देश मे आक्रोश है धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वही आज सहारनपुर के काग्रेस कार्यकताओं ने अपना रोष जताया है अपने कार्यालय पर दो घंटे का मोन रखकर काली पटी बाध कर विरोध जताया।और मोन खोलने के बाद मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रघु पती राघव राधा राम मोदी को सदभुध्दी दे भगवान।
भारत सरकार के द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन बिल भारत की सभ्यता संस्कृति व सेकुलर सोच पर एक गहरी चोट है। जिसे हम कांग्रेशजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं 70 वर्षों तक जिस देश के हर धर्म वर्ग और क्षेत्र आदि का पूर्ण ध्यान रख करके कांग्रेस ने देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया आज वही लोकतंत्र की आत्मा इस कानून को देख कर रो रही है। राष्ट्रपति महात्मा गांधी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुष भी आज भारत सरकार के इस रूप को देख कर रो रहे होंगे। अतः महामहिम हम जनपद सहारनपुर के कांग्रेसजन आपसे मांग करते हैं कि आप सरकार के इस बिल को वापस लेने में अपनी अहम भूमिका अदा करें जनमानस और भारत देश का इसी में व्यापक हित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *