Monday, May 20, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

अल्मोड़ा — राइंका भूल खर्कवाल गांव में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

अल्मोड़ा —— राजकीय इंटर कॉलेज भूल खर्कवाल गांव में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सविधान की प्रस्तावना तथा मौलिक कर्तव्यों का वाचन और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सरकारी शिक्षा बनाम प्राइवेट शिक्षा पर बच्चों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए तथा बाल संसद का आयोजन किया गया। बाल संसद में कक्षा 12 के छात्र-छात्राएं सत्ता पक्ष और कक्षा 11 के छात्र-छात्राएं विपक्ष की भूमिका में रहे। प्रश्नकाल में स्थानीय समस्याएं व राष्ट्रीय समस्याओं पर विपक्ष द्वारा अनेक तीखे प्रश्न उठाए गए सत्ता पक्ष के संबंधित मंत्री ने उनके उत्तर प्रस्तुत किए। स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, आतंकवाद, जातिगत, लैंगिक भेदभाव से संबंधित अनेक प्रश्न उठे। सत्ता पक्ष द्वारा महिलाओं को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर 50 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विधेयक को संसद द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में चुनी गई प्रधानमंत्री ज्योति खर्कवाल, नेता प्रतिपक्ष दीपक रावत, शिक्षा मंत्री उषा खर्कवाल, गृहमंत्री सूरज खर्कवाल रहे और बाल संसद की अध्यक्षता रूपाली रावत ने की। जबकि कार्यक्रम प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह बजेठा में आयोजित किया गया। यहां शिक्षक प्रदीप उपाध्याय, हरिवंश बिष्ट, विपिन पुजारी, हरीश भोज, प्रेम राम, दिनेश तिवारी, जयप्रदा, प्रकाश वर्मा, मीना कैड़ा, सरोज, मनी राम, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *