Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस

रुडकी – केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रुडक़ी में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130 वीं जयंती बाल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
प्राचार्य वीके त्यागी ने छात्र-छात्राओं को संबांधित करते हुए कहा कि बच्चे ही किसी देश का भविष्य होते हैं। उनका विकास देश के विकास को मज़बूती देता है। जितने शक्तिशाली देश के बच्चे होते हैं उतना ही उस देश का युवा प्रभावशाली बनता है। उतना ही उज्ज्वल उस देश का भविष्य होता है। इसलिए हमारे देश में प्रति वर्ष बाल दिवस मनाया जाता है। यह पंडित जवाहर लाल नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह और प्यार को दर्शाता है। उप प्राचार्य अंजू सिंह ने बाल दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू की शिक्षा व उनके जीवन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस दौरान सोनाली भारद्वाज, अलोक गुप्ता, कुसुम जोशी, प्रभाकर पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *