Saturday, April 27, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

ढाबे के कर्मचाइयो में खूनी विवाद , एक नौकर की पीट पीट कर निर्मम हत्या

शारिक खान

मुज़फ्फरनगर ——
मुज़फ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास एक ढाबे पर मामूली विवाद को लेकर ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद खूनी विवाद में तब्दील हो गया और एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *