Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

भाजपा छोड़कर बसपा में गए यह नेता – मजबूती से लड़ेंगे चुनाव – जानिए पूरी खबर ?

Hariom giri

रुड़की – नगर निगम चुनाव में मेयर पद का टिकट नही मिलने से नाराज भाजपा नेता संजय अरोड़ा भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए है इतना ही नही बसपा ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है उम्मीद की जा रही है की संजय अरोड़ा के बसपा में शामिल होने के बाद शहर मे खत्म होती जा रही बसपा को बड़ी मजबूती मिलेगी संजय अरोड़ा सकारात्मक और सक्रिय राजनीति के लिए जाने जाते है बसपा से चुनाव मैदान में उतरना संजय अरोडा और बसपा दोनो के लिए फायदेमंद हो सकता है 

बसपा के द्वारा रामनगर चौक के पास एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पदाधिकारियो के द्वारा संजय अरोड़ा को मेयर पद के लिए बसपा का प्रत्याशी बनाया गया है और पार्षद पदों के लिए भी दावेदारों को टिकट बांटे गए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय अरोड़ा ने कहा की वो शहर और शहरवासियों के लिए कुछ बेहतर सेवा करना चाहते है उनका कहना है कि वो राजनीति पैसा कमाने के लिए नही करते है भगवान का दिया उनके पास सबकुछ है वो सिर्फ लोगो की सेवा करना चाहते है इसीलिए राजनीति में आये है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *