Monday, May 20, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

गायत्री स्कूल के बच्चों ने उठाया सरोवर नगरी की लुत्फ

बागेश्वर — गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आया है। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सरोवर नगरी नैनीताल की हसीन वादियों का लुत्फ उठाया। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया। बाजार से जमकर खरीदारी भी की। तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बच्चों ने नैनीताल का जू देखा। उन्होंने केव गार्डन, हनुमान गढ़ी, हाईकोर्ट आदि स्थानों का भ्रमण किया। वहां के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने नैनीताल के इतिहास के बारे में भी जाना। व्यापारियों, सैलानियों से बातचीत कर यहां के बारे में कई चीजें जानी। बच्चों ने नैनी झील में बोटिंग की। नौकायन के दौरान सेल्फी व फोटोग्राफी का आनंद लिया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक भी किया। झील में कूड़ा नहीं डालने की अपील की। प्रधानाचार्य दुर्गा असवाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। उनकी मानसिक व सामाजिक समझ का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम कराता है। बच्चों ने भी इस यात्रा का जमकर लुत्फ उठाया। भ्रमण में 21 बच्चों सहित शिक्षक विवेकानंद पांडे, हिमांशु, लता पंत, मीनाक्षी अनुराधा, महेंद्र आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *