आप की प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पर किया तीखा हमला 👉🏾 जनिये क्यों बिफरी सीसोदिया
देहरादून —–
आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गयी अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय करार देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
यहां मीडिया को जारी अपने बयान में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि ये अपमान सिर्फ एक महिला इंदिरा हृदयेश का नहीं बल्कि प्रदेश की समस्त महिलाओं की अस्मिता का अपमान है। बंशीधर भगत की टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक और निन्दनीय. है और महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाती है।
👉🏾 राज्यसभा में विपक्षी चुनौतियों से घबरा रही मोदी सरकार 👉🏾 जानिए क्या है घबराने की बजह—-http://www.khatanabulletin.com/archives/21393
उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है पर इस तरह से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मुंह से एक बुजुर्ग महिला नेता प्रतिपक्ष के लिए इस तरह के शब्द निंदनीय व अस्वीकार्य हैं, जिसमें उनकी राजनीतिक बौखलाहट साफ झलक रही हैं । उन्होंने कहा कि एक राजनैतिक महिला पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अशोभनीय टिप्पणी महिलाओं के प्रति भाजपा के असली चाल-चरित्र और चेहरे को उजागर करती है। भाजपा के नेता हमेशा से ही महिलाओं के प्रति दुर्भावना ग्रसित रहे है और भाजपा हमेशा अपने ऐसे कुत्सित सोच के नेताओं के साथ खड़ी नजर आती है।
