किसान दिवस पर किसानों को करना पड़ रहा आंदोलन, दुर्भाग्यपूर्ण – शरद पवार
नई दिल्ली ————-
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने किसान आंदोलन को लेकर भावनात्मक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किसानों का सम्मान करना सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है, लेकिन अफसोस की बात है कि किसानों को अपने हत के लिए भी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। पवार ने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों को न्याय मिलने की कामना कर रहा हूं। देश में किसान दिवस मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। जबकि देश के किसान देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 28वें दिन भी आंदोलन में डटे रहे।
