उत्तर भारत के कई इलाकों में बर्फबारी, अगले 3-4 घंटे मुंबई में होगी लगातार बारिश
नई दिल्ली ———
देश के उत्तरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया है। वहीं दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य जगहों पर छाए घने को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले तीन-चार घंटे के दौरान हल्की और मध्यम वर्षा होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
