पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर
कोलकाता ——-
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब भी स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रात में उन्हें अच्छी नींद आई। वह इस समय पूरी तरह होश में हैं। वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था। उन्होंने बताया वह पूरी तरह चेतना में हैं। उनका रक्तचाप, नाड़ी स्पंदन और ऑक्सीजन सघनता स्थिर है। उन्हें पेशाब भी ठीक से हो रही है। उन्हें आई वी के जरिए तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक आदि दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भट्टाचार्य की पत्नी और बेटी ने उनसे मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
