Thursday, April 25, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, हरेंद्र त्यागी बनाये गए जिलाध्यक्ष

शारिक खान

मुज़फ्फरनगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिलाध्यक्ष को हटाकर नए लोगो को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसमे मुज़फ्फरनगर में हरेंद्र त्यागी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। हरेंद्र त्यागी के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। कार्यकर्ताओ ने हरेंद्र त्यागी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हरेंद्र त्यागी ने राजनीति की शुरुआत 1990 में की थी। हरेंद्र त्यागी 1992 से 1994 तक एनएसयूआई छात्र संगठन के नगर अध्यक्ष, 1994 से 2000 तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष,ओर जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव व 2014 में नगर अध्यक्ष पद पर रहे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *