Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष बने लाखन सिंह कलसान – बिजली दरो की बढ़ोतरी का किया विरोध

Sandeep chauhan

हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन ( अम्बावत ) ने लाखन सिंह कलसान को युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावत ने उनको मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा है की लाखन सिंह प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे ऋषिपाल अम्बावत ने उम्मीद जताई है की लाखन सिंह कलसान प्रदेश के किसान भाइयो की समस्याओ के लिए मजबूती से संघर्ष करेंगे उनकी समस्याओ का समाधान कराएंगे और भारतीय किसान यूनियन की किसानो में लोकप्रियता बनाये रखेंगे 


जमालपुर कलां निवासी लाखन सिंह भारतीय किसान यूनियन युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावत का धन्यवाद किया है साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के द्वारा बिजली दरो में बढ़ोतरी का भी विरोध किया उन्होंने कहा की विद्युत विभाग के द्वारा गरीब किसानो के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है हम इसका विरोध करते है और जल्द ही किसानो के साथ बैठक कर विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे इस मौके पर संदीप मुडलाना,नीरज चौधरी,शाह आलम,देवेश राणा,नितिन चौधरी,योगेंद्र राठी और रश्मि चौधरी, सत्ते अंबावता , धीरज चंदेला आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *