अकेशिया पब्लिक स्कूल में आर्यन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
देहरादून — अकेशिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत दौड़ में इशित रावत, तितली दौड़ में अथर्व, संगीतमय कुर्सी दौड़ में प्रत्युष, जलेबी दौड में इशांत, संतुलन दौड़ में शिवानी, ईंट दौड़ में राहुल और अदिति, खो-खो में टैगोर सदन, बैंडमिंटन में अशोका सदन, कैरम में टैगोर सदन चेस में अशोका सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्यन रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।