Thursday, April 25, 2024
उत्तर प्रदेश

नरेन्द्र सिंह बने सपा के प्रदेश सचिव

प्रयागराज।

वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व जनेश्वर मिश्र के सहयोगी रहे मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव निवासी नरेन्द्र सिंह को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
उक्त जानकारी सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर ने देते हुए बताया कि श्री सिंह लम्बे अरसे से छात्रों, किसानों सहित आम जन की समस्याओं को लेकर संघर्ष की मिशाल माने जाते हैं। समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर, चिंतन शिविर एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जनता में लोकप्रिय बने हुए हैं।
नरेंद्र सिंह को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सपाइयों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में भारी उल्लास है। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ मान सिंह यादव, एमएलसी बासुदेव यादव, विजमा यादव, विनोद चंद्र दुबे, कमल सिंह यादव, पंधारी यादव, सत्यवीर मुन्ना, कृष्ण मूर्ति सिंह, दान बहादुर मधुर आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *