Saturday, April 20, 2024
उत्तर प्रदेश

नोएडा में दीवार गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत

नई दिल्ली।

नोएडा में एक निमार्णाधीन इमारत की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात क रीब आठ बजे की है। सोमवार को नोएडा के सेक्टर 2 स्थित चार मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था।
गौतमबुद्धनगर के अतिरिक्त डीसीपी रण विजय सिंह ने बताया कि बेसमेंट में लोहे की छड़ें बांध रहे दो मजदूरों पर नवनिर्मित दीवार गिरी।
अतिरिक्त डीसीपी ने कहा कि सुरक्षा गाडरें के अलार्म बजने के बाद इलाके में कोहराम मच गया, हमें घटना की सूचना मिली और तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों मजदूरों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजन के रूप में पहचाने जाने वाला ठेकेदार, जिसने मजदूरों को निर्माण कार्यों में लगाया था और एक अन्य मजदूर घटना स्थल पर मौजूद था, घटना के बाद से फरार है।
उन्हें पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पता चला कि इमारत का मालिक अमेरिका में रहता है और उसने इमारत को किराए पर दिया था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *