भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा
अमेठी।
आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की अगुवाई में तथा विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह व पूर्व विधायक राधेश्याम द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण के साथ सम्पन्न हुआ।कांग्रेस जनों ने पुष्पार्पण कर पंडित नेहरू को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर एम एल सी दीपक सिंह ने संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। वक्ताओं ने पंडित नेहरू पर अपनी बातें रखते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ जो लड़ाई लड़ी उसमे लगभग 9 वर्षो तक वे जेल में रहे।उनके द्वारा संस्थापित संवैधानिक ,औद्योगिक व वैज्ञानिक संस्थाएं हमारी पूंजी है।बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जयंती मनाने के पश्चात भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ स्लोगन के साथ मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का दस दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ हुआ।जो केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से नगर के मुख्य मार्गों सब्जी मंडी,डाकखाना तिराहा,चौक होते हुए से कार्यालय वापस पहुंचा।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने डॉ. दिवाकर तिवारी की अध्यक्षता में 1971 की लड़ाई के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम,प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी, प्रभारी विजय पासी,सुनील सिंह, राम बरन कश्यप राहुल गुप्ता,अरुण मिश्रा, कुलवंत सिंह,कुलदीप सिंह, रविदत्त मिश्रा, राजूपण्डित, अवनीश मिश्र सेनानी,राजू पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।