Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निरंजनी अखाड़ा पहुंचने पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने शॉल ओढ़ाकर और  शंख भेंट उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान संस्कृत भारती उत्तरांचल ने भी श्रीमहंत रविंद्रपुरी को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोरोना काल में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जिस प्रकार बढ़ चढ़कर सरकार और जनता की सेवा की। वह बहुत ही अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन हरिद्वार मे ही बीता है। जिसके चलते हरिद्वार से उन्हें हमेशा ही विशेष लगाव रहा है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने से परिषद और ज्यादा मजबूती होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा नेता विनोद मिश्रा, अभिषेक गौड़ आदि उपस्थित रहे। संस्कृत भारती उत्तरांचल के प्रांत संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी, क्षेत्र संयोजक डॉ प्रेमचंद, न्यासी सुनील, जिला अध्यक्ष डा.अरविंद नारायण मिश्र, जिला मंत्री डा.पवन कुमार, भगवती देवराडी, वाणीभूषण, प्रमोद, ज्योतिप्रकाश आदि ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत और संत एक दूसरे के पूरक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *