Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन  

हरिद्वार

पेट्रोल, डीजल के दामों में तेजी से हो रही वृद्धि के खिलाफ महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ज्वालापुर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद सरकार उपभोक्ताओं का इसका लाभ नहीं दिया रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 116 डालर प्रति बैरल से घटकर 84 डालर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक कम किए जाने चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में मात्र दस रूपए की कमी की। उन्होंने कहा कि आसमान छूती महंगाई के चलते गरीबों के लिए  एक वक्त का खाना जुटाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए। परंतु केंद्र की मोदी सरकार देश को लूटने में लगी हुई है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली कमी कर देश की जनता का मजाक उड़ाया गया है। जबकि रसोई गैस के दामों में कोई कमी नहीं की गयी। सरकार को रसोइ्र गैस के दाम 25 फीसदी घटाने चाहिए। जिससे गरीबों को राहत मिल सके। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.आलोक शर्मा ने कहा कि जनता  कोविड-19 महामारी से ग्रसित है। ऐसे में केंद्र सरकार को जनता की मदद करनी चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़कार गरीब जनता पर कुठाराघात कर रही है।  जब तक केंद्र सरकार गैस पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कम नहीं करेगी तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलन करती रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, चौ.गुलबीर सिंह, शुभम अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। 2022 में पांच राज्यों में चुनाव होंगे। जिनमें कांग्रेस की जीत निश्चित है। जनता कांग्रेस की ओर देख रही है तथा भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।  प्रदर्शन में चौधरी बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, रवीश भटेजा, संजय शर्मा, अनिल भास्कर, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, धर्मपाल ठेकेदार, डा.दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, पार्षद उदयवीर चौहान, अजू द्विवेदी, सईदा कुरैशी, सपना सिंह, दिनेश वालिया, अशोक शर्मा महापौर प्रतिनिधि, शिव कुमार जोशी, हाजी शेरू अंसारी, विकास सिंह, हाजी रफी खान, ई.आकाश बिरला, श्याम सिंह, विशाल राठौड़, पार्षद शहाबुद्दीन, इसरार अहमद, मेहरबान खान, जफर आब्बासी, रियाज मन्नू, बलराम राठौड़, मनोज जाटव, विरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, जेपी सिंह, वेदपाल तेजियान, पराग चाकलान, कामेश्वर यादव, हरदवारी लाल, राजेश चौहान, विभास मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, धूमसिंह सैनी, नरेश्ा सेमवाल, जाहिद अंसारी, अजय दास महाराज, ब्रजमोहन बर्थवाल, कमलजीत रोहिल्ला, रणवीर शर्मा, जगदीप असवाल, सरफराज गौड, विपिन पैवल आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *