Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

हंस फाउंडेशन के सेवा कार्य अनुकरणीय: स्वामी ललितानंद गिरी  

हरिद्वार

हंस फाउंडेशन की परमाध्यक्ष मंगला माता और भोले महाराज ने भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की समाधि स्थल के दर्शन किये। यहां पहुंचने पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने उनका भव्य स्वागत किया। भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की समाधि स्थल पर मंगला माता एवं भोले महाराज ने सर्वप्रथम दर्शन कर नमन किया। तत्पश्चात जगदीशानंद आश्रम में पहुंचकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि हंस फाउंडेशन की अध्यक्ष मंगला माता एवं भोले महाराज समाज सेवा को समर्पित है। उनके सेवा कार्य अनुकरणीय है। वह मानव और राष्ट्र के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की बढ़-चढ़कर सेवा की है। सरकार से लेकर जनता तक उन्होंने बहुत ही अनुकरणीय सेवा की है। उनके फाउंडेशन द्वारा संचालित अस्पतालों में मरीजों की सेवा की जाती है। यह बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए समर्पित होता है। समय समय पर संत महापुरुषों ने देश और समाज की सेवा के लिए बढ़ चढ़कर कार्य किया है। इस अवसर पर साध्वी बालव्रती गीता योगी, साध्वी सुनीता, स्वामी जगदीशानंद, बजरंग द्विवेदी, हेमलता नेगी, आलोक यादव, भारत माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कृष्णा, राहुल शुक्ला, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *