Thursday, April 18, 2024
उत्तराखंड

जखोली में मैती वृक्ष अभियान से जुड़े बीस बच्चों को किया सम्मानित

 

रुद्रप्रयाग

ग्राम पंचायत जखोली में मैती स्मृति वृक्ष अभियान के तहत कार्य कर रहे बीस युवक व युवतियों को दीपावली के अवसर पर गांव की वृद्व महिलाओं के हाथों सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। गांव में मैती वृक्ष अभियान के सचिव युवक उदय प्रताप रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में श्रीदेव सुमन की पूण्य तिथि पर बच्चों द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में मैती स्मृति वृक्ष का रोपण किया गया था। जो इस वर्ष मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत के दिशा निर्देशन में मैती स्मृति वृक्षों का ग्राउंड आडिट किया गया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों द्वारा रोपित पेड़ अच्छी स्थिति में पाये गये उन्हें समिति की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर पुरस्कृत किया गया। बुधवार को थाती देवी मन्दिर प्रांगण में ग्राम प्रधान जखोली लखपति देवी की अध्यक्षता में गांव की पांच सर्वाधिक आयु की मातृशक्ति सम्पति देवी,गंगा देवी, दर्शनी देवी, सुरेशी देवी व रुकमणी देवी के द्वारा बच्चों को पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व पद्मश्री कल्याण सिंह रावत द्वारा डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को सम्बोधित कर उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गयी। समिति के संरक्षक शिव सिंह रावत व अध्यक्ष अनिल सिंह नेगी ने बताया कि कु.कृषा चौहान,रितिक कुमार,आदत्यि चौहान,अनुज,कृष,खुशी,सिया, दीया,अमित,नेहा सहित कुल बीस बच्चों को पुरस्कार दिया गया है। कार्यक्रम में ममंद अध्यक्ष बीना चौहान,वन पंचायत सदस्य महावीर नेगी,पूर्व प्रधान विजेन्द्र मेवाड़,दिगम्बर नेगी,अनिल भट्ट सहित कई लोग शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *