Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ प्रभावित ग्रामीणों का तहसील में सांकेतिक धरना

नई टिहरी

चारधाम सड़क परियोजना के ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ प्रभावित लोगों ने कंडीसौड़ तहसील में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया। आम लोगों ने प्रभावितों की समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाते हुये कहा कि ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं है।
पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट चार धाम परियोजना आम लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बनी हुई है। चारधाम परियोजना के निर्माण से स्थानीय स्तर पर उपजी परेशानियों का हल न होने से नाराजग ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने कंडीसौड़ तहसील में सांकेतिक धरने का आयोजन किया। इस मौके पर आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगी कंपनियां व ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं, लेकिन इन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि सड़क के मलबे को निजी व स्थानीय लोगों की भूमि पर किया जा रहा है। जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव के चरवाहों के रास्ते बंद करने के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों को छिन्न-भिन्न करने का काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य से कृषि भूमि, भवन अन्य भूमियों को हो रहे नुकसान का कोई आंकलन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय व जिला प्रशासन को लाखों बार अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस तरह से चारधाम परियोजना प्रभावितों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। जिसके चलते सांकेतिक धरना देने को मजबूर हुये हैं। यदि आगे प्रभावितों की समस्याओं का समाधान हुआ तो ग्रामीण न्यायलय की शरण में जाने के साथ ही बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर शक्ति सिंह राणा, गम्भीर सिह गुसाई, गोविंद रावत, सुमन गुसाई, मन्शा राम नौटियाल, शूरवीर सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, सुमेरी बिष्ट, पवना खण्डूड़ी, लक्ष्मी माही आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *