Friday, April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष अकबर के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिलासपुर,

बिलासपुर में कांग्रेस नेता व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अकबर खान के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। धारा 294, 506 के तहत ये कार्रवाई की गई है। कांग्रेस नेता का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
दरअसल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता अकबर खान का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कांग्रेस नेता सिविल लाइन थाने में बैठकर फोन में किसी को मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता अपने ही पार्टी के शहर विधायक शैलेश पांडे और पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का नाम लेकर भी गाली गलौज कर कोसते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद आज इस मामले की शिकायत यूथ कांग्रेस के महासचिव आशीष अवस्थी ने सिविल लाइन थाने में की। जिसपर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक गाली गलौज और धमकी देने के मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ धारा 294 और 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *