Wednesday, April 17, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़

सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की मीनाक्षी सुंदरेश्वर 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी

मौजूदा हालात में  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनने वाले प्रोजेक्ट को अच्छी प्राथमिकता मिल रही है। दर्शक भी ऐसे प्रोजेक्ट भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। काफी समय से मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में चर्चित अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह फिल्म 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फिल्ममेकर करण ने मीनाक्षी सुंदरेश्वर की रिलीज डेट का ऐलान अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, इस त्योहार के मौके पर अनोखी और सुपर क्यूट लव स्टोरी को देखने के लिए तैयार हो जाइए हमारे साथ। मीनाक्षी सुंदरेश्वर 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म के लीड कलाकार सान्या और अभिमन्यु की रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है।
यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तमिलनाडु के मदुरै की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। यह फिल्म एक युवा कपल के ट्रायल्स और उनकी समस्याओं को रेखांकित करेगी। दर्शकों को नेटफ्लिक्स के टीयूडीयूएम ग्लोबल फैन इवेंट में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इससे पहले सान्या नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। यह फिल्म काफी सफल हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी भी दिखे थे।
इस फिल्म के साथ अभिमन्यु ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अभिमन्यु अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं। फिल्म में सान्या के किरदार का नाम है मीनक्षी और अभिमन्यु, सुंदरेश्वर की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इस फिल्म से वह अपनी निर्देशकीय पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।
इस फिल्म में रिश्तों के विभिन्न पहलुओं, संयुक्त परिवार और एक नई शादी के उथल-पुथल को फिल्माया जाएगा। सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉबी देओल और विक्रांत मैसी के साथ शाहरुख खान के आगामी होम प्रोडक्शन की फिल्म लव हॉस्टल में भी दिखाई देंगी। वह तेलुगु फिल्म हिट की हिन्दी रीमेक में राजकुमार राव के साथ भी दिखेंगी। वहीं, अभिमन्यु निकम्मा, नमूने और आंख मिचोली जैसी फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *