Wednesday, April 17, 2024
उत्तर प्रदेश

सपा नेता हर्ष यादव के परिजनों से फोन पर  अखिलेश यादव ने बात की,हत्या पर जताई नाराजगी 

कानपुर।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर में सपा नेता की हत्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने मारे गए सपा नेता हर्ष यादव के परिजनों से फोन पर बात की। हाल-चाल लिया और जल्द ही कानपुर आकर मिलने का आश्वासन दिया।
बर्रा दो सब्जी मंडी के पास सैनिक विहार निवासी सपा नेता हर्ष यादव की दो दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सपा कानपुर ग्रामीण के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने रविवार को व्हाट्सएप कॉल पर पहले मृतक के पिता महेंद्र वीर सिंह से भी बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान महेंद्र का गला रुंध गया फिर अखिलेश ने हर्ष के चाचा विकास यादव से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। गोविंद नगर सपा विधानसभा प्रभारी सम्राट सिंह ने हर्ष के घर जाकर अखिलेश यादव से हर्ष के चाचा से फोन पर बात कराई। अखिलेश हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी पूछा,आप क्या चाहते हैं। इस पर विकास ने कहा,मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं है। हर्ष को न्याय मिलना चाहिए। हर्ष चाहता था कि आप घर आएं। इस पर अखिलेश ने कहा कि अगली बार कानपुर आऊंगा तो जरूर मिलूंगा। साथ ही जल्द ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजने का आश्वासन भी  दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *