Thursday, April 18, 2024
उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण के रोकथाम के लिए खिंचेगी पीली पट्टी बदले जायेंगे वार्डो के नाम : महापौर संयुक्ता

 

लखनऊ,

राजधानी में अब अतिक्रमण के रोकथाम और व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए खिंचेगी पीली पट्टी । महापौर गुरुवार को बैठक में अतिक्रमण पर चर्चा के दौरान व्यवस्था देते हुए ट्रैफिक के व्यवस्थापन हेतु सड़को पर पीली पट्टी खिंचने के लिए निर्देशित किया। सभी जोनल अधिकारी, व्यापार मंडल और ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से सड़कों पर पीली पट्टी खीचींगे, जिसके अंदर गाड़ियों खड़ी होंगे। पीली पट्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गाड़ियों टोइंग नही की जाएंगे। पीली पट्टी के बाहर ही गाड़ियों पर कार्यवाही होगी।

लगाई थी, जिसपर महापौर ने पीली पट्टी खिंच कर व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

नगर नगर एवं जलकल के कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के समस्त प्रस्तावों को महापौर ने स्वीकृति प्रदान की। सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन हेतु नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि न्यायालय द्वारा नियुक्त मीडिएटर द्वारा सेटलमेंट कराये जाने के प्रस्ताव को महापौर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। सामाजिक सद्भाव के लिए संघर्ष करने वाले वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक की स्मृति में एक द्वार का निर्माण के प्रस्ताव को महापौर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। नगर निगम सीमान्तर्गत संचालित आॅटो,टैक्सी,बस,मिनी बस व अन्य व्यावसायिक पर लाइसेंस जारी कर वार्षिक शुल्क लेने हेतु प्रस्ताव को पास करते हुए समिति बनाने हेतु महापौर को अधिकृत किया गया। यात्री बस शेल्टर और ट्री गार्डो पर लगी होर्डिंग का शुल्क ज्यादा होने से विगत 4 बार टेंडर करने के उपरांत भी टेंडर नही प्राप्त होने पर उनकी दरों को संशोधित करने का प्रस्ताव पास हुआ। धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के अंदर मांस की दुकानों और मांस परोसने वाले रेस्टोरेंट को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को कार्यकारिणी समिति द्वारा पास करते हुए महापौर ने जिलाधिकारी को संदर्भित किया। इसके अलावा एक से वार्डों के नाम परिवर्तन करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

विद्यापीठ द्वितीय – परशुराम वार्ड।

विद्यावती प्रथम- माधव नगर वार्ड।

हैदरगंज द्वितीय – बुद्धेश्वर वार्ड।

फैजुल्लागंज प्रथम- महर्षि नगर वार्ड।

फैजुल्लागंज तृतीय – डॉ० केशव नगर वार्ड।

फैजुल्लागंज चतुर्थ – प० दीनदयाल उपाध्याय वार्ड।

अयोध्यादास द्वितीय – प० राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड।

जानकीपुरम प्रथम – भाऊ राव देवरस वार्ड।

अन्य वार्ड के नाम परिवर्तन के लिए महापौर ने सुझाव आमंत्रित किये है।

महापौर की अध्यक्षता में माननीय कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित प्रमुख नामकरण के प्रस्ताव-

भगवान परशुराम के नाम पर राजाजीपुरम वार्ड के अंतर्गत अंडरपास से ब्लाक चौराहा एसकेडी के सामने

चौराहे के नाम भगवान ‘परशुराम चौक’ किया गया। लखनऊ में पहला चौराहा जो भगवान परशुराम के नाम पर किया गया। लेवर कॉलोनी वार्ड में एक बड़े पार्क का नामकरण भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेश श्रीवास्तव के नाम पर किया गया। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रहे स्वर्गीय रमेश कपूर बाबा की स्मृति मे एक पार्क का नामकरण उनके नाम पर एवं चौक वार्ड की एक मुख्य सड़क “रमेश कपूर बाबा मार्ग किया जाएगा।

आशियाना सेक्टर-के स्थित पार्क का नाम अवध व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ओ०पी० आहूजा के नाम किया गया। डालीगंज में स्थित चौराहे के नामकरण समाजसेवी “अतुल अग्रवाल चौराहा” किया गया। पुराना लोहा भण्डार से गुलाब बाड़ी मोड़ तक रोड का नामकरण वरिष्ठ साहित्यकार “स्व० डॉ० निर्द्वन्द मिश्रा” के नाम पर किया गया। लेवर कॉलोनी वार्ड के सर्वोदय पार्क का नामकरण महर्षि कश्यप के नाम पर किया गया। डालीगंज निराला नगर में पटेल पार्क का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *