भाकिमो पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की
रुडक़ी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रुड़की पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष ने की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सिविल लाइंस के जिला पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अभिनव भारद्वाज और राशिद उपाध्यक्ष, महामंत्री आशीष पाल, मंत्री अतुल चौधरी, निशांत मलिक व कार्तिक सैनी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमल सैनी, मीडिया प्रभारी शिवम यादव व सह मीडिया प्रभारी नावेद को बनाया गया। दिव्यांश जोशी, सिद्धार्थ, प्रतीक तिवारी, विवेक पाल, रितिक कुमार अनुज पाल को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष निपेन्द्र चौधरी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। कृषकों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की है। रुड़की पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा और महामंत्री संजय त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन हित में कार्य करने के लिए कहा। मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी ने कहा कि नए पदाधिकारी पार्टी के सिद्धांतों और संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे और आने वाले चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कमल सैनी, राजकमल पुंडीर, रजत गौतम, दीपक पांडेय, तरुण शर्मा, तेजेश्वर पाल आदि मौजूद रहे।