Tuesday, April 23, 2024
उत्तराखंड

कई मायनों में खास होगी आप की तिरंगा यात्रा – अनिल सती

 

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी के सचिव अनिल सती ने रविवार को हलद्वानी में होने वाली आप की तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा और कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जनता को भ्रमित करने वाली है। उत्तराखण्ड की जनता अब इन दोनों पार्टियों के झांसे में आने वाली नही हैं। पिछले 20 वर्षों में दोनों प्रमुख पार्टियो ने बारी बारी प्रदेश की भोली भाली जनता को छलने का काम किया है। दोनों पार्टियों का प्रदेश को लेकर न कोई विजन है न ही नियति। अब जब चुनाव नजदीक है तो दोनों पार्टियां यात्रा निकाल कर अपनी नाकामियों को छुपाने और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली मॉडल है। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर प्रदेश का अपना उत्तराखण्ड मॉडल लागू करेगी। आप प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देगी। प्रदेश को आध्यत्मिक राजधानी बनाएगी। शिक्षा और स्वाथ्य को बेहतर बनाएगी। रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रदेश के युवाओ को रोजगार देगी। पहाड़ से पलायन रुके उसके लिए ठोस योजना पर काम हो रहा है। जबकि दोनों पार्टियों यात्रा के जरिये अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करने के आलावा कोई ठोस योजना देने में सक्षम नही है। पार्टी संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रविवार को होने वाली तिरंगा यात्रा के जरिये प्रदेश के विकास को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे। आप की तिरंगा यात्रा भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए सबक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *