Saturday, April 20, 2024
मध्य प्रदेश

महिला पर तलवार से हमला, 160 से ज्यादा लगे टांके

 

होशंगाबाद,

सोहागपुर के भोखेडी गांव में मामूली विवाद के चलते एक युवक ने महिला पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय ललिता कुशवाहा और पड़ोसी मोनिया प्रजापति का आपसी विवाद चल रहा था। गत रात्रि ललिता अपने कमरे में सो रही थी तभी करीब एक बजे युवक घर में घुसा और महिला पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। जब आरोपी महिला के घर में घुसा तब घर में महिला की बहू भी थी जो आरोपी को देखकर बचकर बाहर निकल गई और बच गई। महिला को 160 से ज्यादा लगे टांके : हमले में ललिता कुशवाहा को गंभीर चोट आई है। महिला के हाथ, पैर, गले और सिर पर आरोपी ने कई वार किए। जिसके चलते महिला को करीब 160 टांके आए हैं। महिला का होशंगाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है फिलहाल महिला वेंटिलेटर पर है और डॉक्टरों की निगरानी में है। इधर महिला पर हमला करने वाले आरापी को पुलिस ने सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *