Tuesday, April 23, 2024
उत्तराखंड

घर-घर जाकर बताएं सरकार की योजनाएं: रेखा वर्मा

 

रुडक़ी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी विश्व की सबसे एक बड़ी पार्टी बनी हुई है। सोमवार को कस्बा भगवानपुर स्थित एक होटल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची सह प्रभारी रेखा वर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर सबका एक-दूसरे से मिलना सौभाग्य की बात है। इस बार चुनाव में उन सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित करना है। जिन सीटों पर पहले नहीं जीत पाए हैं। इस सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को कैसे जीत मिलेगी इस पर पार्टी गहनता से विचार कर रही है। कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा किा कि वह घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति के बारे में लोगों को जागरूक करें। सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। पूरी तरह से संगठित होकर उम्मीदवार को जिताने का काम करें। प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। करोना संक्रमण के बावजूद देश की विकास दर ठीक है। कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, मंडी समिति चेयरमैन मनोज कपिल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, देवी सिंह राणा, अमन त्यागी, चंदन त्यागी, देवेंद्र अग्रवाल, नरेश धीमान ,संजय चौधरी, सुशील राठी ,हिमांशु चौधरी, राजकुमार कसाना, अजय गोयल, प्रदीप चौधरी, मास्टर सत्यपाल सिंह, राजेश सैनी, मोहित यादव, जगदीश सैनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *