Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

प्रासंगिक है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन-महंत रघुवीर दास

हरिद्वार

सुदर्शन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रघुवीर दास महाराज ने जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनका आदर्श जीवन आज तक प्रसांगिक है। महाभारत काल युद्ध के दौरान उनके द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश सभी को सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश देते हैं। उनके उपदेशों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहते हुए सतकर्म करते रहना चाहिए। मानव सेवा में अपना योगदान देकर धर्म के संरक्षण संवद्र्धन में योगदान करने वाला व्यक्ति ही इस धरा पर परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।

कनखल स्थित श्री कालभैरव मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने गरीब, असहाय लोगों को कंबल व राशन वितरण किया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन आदर्शवादी था। बाल्यावस्था से ही लेकर उनकी लीलाएं अपरंपार रही। सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। स्वामी सुरेशानंद सरस्वती ने भी श्रद्धालु भक्तों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *