Thursday, April 18, 2024
उत्तराखंड

अन्याय, अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है भगवान श्री कृष्ण का जीवन- कमल प्रधान

हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि करोना गाइड लाइन के जारी होने के चलते बड़े स्तर कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। परंतु भक्तो ने पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से संसार को भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो महान संदेश दिया वह आज भी प्रासंगिक है। लोगों को श्री कृष्ण के उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। भगवान कृष्ण के द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों एवं संस्कारों से आने वाली पीढ़ी का निर्माण कर प्रदेश एवं देश के परंपराओं को संरक्षित करने में योगदान देना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं में पूर्ण थे। उन्होंने अपने जीवन काल में लीलाओं की रचना कर संसार को मोह माया में बांध लिया। वहीं योगी कृष्ण के रूप में संसार को बंधनों से मुक्त रहने का भी मार्ग बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *