Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

उद्योग, व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का स्वागत

रुद्रपुर

कांग्रेस उद्योग, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंदर प्रकाश अग्रवाल ने निर्मलनगर निवासी हरप्रसाद ढाली को शक्तिफार्म उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष व सरजीत मंडल को संयोजक मनोनीत किया। पूर्व विधायक नारायण पाल ने नव मनोनीत दोनों पदाधिकारियों व समर्थकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नव मनोनीत अध्यक्ष हरप्रसाद ढाली एवं संयोजक सरजीत मंडल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष इंदर प्रकाश अग्रवाल एवं पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूर्ण लगन के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी शाकिर अली, उत्तम आचार्य, संजीव डे, प्रेम गाइन, बिपलब मिस्त्री, राजकमार मजूमदार, मनोज मंडल, मुकेश रावत, प्रशांत मंडल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *