Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : सुशील राठी

हरिद्वार

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व राय मंत्री सुशील राठी ने जगजीतपुर स्थित जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आवाहन किया तथा संगठन में सक्रियता के आधार पर विकास राजपूत को गढवाल मंडल का महामंत्री नियुक्त किया। जिनका सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राय मंत्री सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस विकास का पर्याय है। उत्तराखंड में जो भी औद्योगिक विकास हुआ। वह पूर्व मुयमंत्री नारायण दत्त तिवारी की देन है। जबकि वर्तमान सरकार राय को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांव – गांव एवं घर -घर जाकर कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार की जिमेदारी सौंपते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता बेताबी से बदलाव का इंतजार कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल ने कहा कि भाजपा के पास एक भी अनुभवी नेता नहीं है। इसीलिए एक कार्यकाल में तीन मुयमंत्री बदले गए। पूरे प्रदेश की जनता इस ड्रामेबाजी से तंग आ चुकी है। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि भाजपा की राय और देश से विदाई तय है। जनता झूठे और जुमले बाजो को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है । बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी संसार सिंह, सुधीर चौधरी, विकास राजपूत, सतवीर चौधरी, गोविंद सिंह बिष्ट, चौधरी सपना सिंह एडवोकेट, कामेश्वर यादव, अरुण गवली, दिनेश बर्मन, विवेक यादव, संजय दीवान, निजाम पठान, रिजवान साबरी, अनीता सिंह आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *