Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य बनाए जाने पर सतपाल ब्रह्मचारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

हरिद्वार

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्र्मचारी को प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त कर प्रदेश नेतृत्व ने तीर्थनगरी हरिद्वार का गौरव बढ़ाया है। महिला कांग्रेेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व प्रदेश महासचिव शशी झा ने कहा कि उत्तराखण्ड व हरिद्वार में परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने के लिए सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी व महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव घोषणा पत्र समिमि में सदस्य बनाए जाने से युवा कार्यकर्ताओ में जोश है। कार्यकर्ता सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार विधानसभा सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालने के लिए तैयार हैं। प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जो जिमेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश नेतृत्व व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत जीत हासिल करेगी। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव नलिनी दीक्षित, दीपक जखमोला, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कैलास भट्ट, सेवादल प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क, नीरव साहू, प्रदेश युवा प्रवक्ता तुषार कपिल, जिला उपाध्यक्ष विकास चंद्रा, ब्लॉक महासचिव एकलव्य गोस्वामी, शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी, युवा नेता करण सिंह राणा, रोहित नेगी, ब्लॉक महासचिव शुभम जोशी, प्रशांत शर्मा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *