Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा फैक्ट्री प्रबंधन: मनोज द्विवेदी

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी नेता मनोज द्विवेदी ने कहा है कि कई वर्षो से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सत्यम ऑटो के श्रमिकों को कंपनी गेट से कंपनी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने जिस बेरहमी से बलपूर्वक हटाया। उससे ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सत्यम फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करते हुए करीब चार सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। उसके बाद से ही कर्मचारी नौकरी पर वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। श्रम विभाग व प्रशासन के निर्देशों के बाद भी कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को वापस लेने को तैयार नहीं है। भूखमरी की कगार पहुंच चुके नौकरी से निकाले गए कर्मचारी व उनके परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। लेकिन क्षेत्रीय विधायक, राज्य सरकार व अन्य जनप्रतिनिधि कर्मचारियों के उत्पीडऩ के प्रति असंवेदनशील बने हुए हैं। मनोज द्विवेदी ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन निकाले गए सभी कर्मचारियों को तत्काल वापस ले। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *