Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

सिविल अस्पताल प्रबंधन तैयार कर रहा अस्पताल की वेबसाइट.

रुडकी। सिविल अस्पताल मरीजों और लोगों को एक और सुविधा मुहैय्या कराने वाला है। रुडक़ी सिविल अस्पताल प्रबंधन अपनी वेबसाइट तैयार करने में जुटा है। जल्द ही लेपटॉप और अपने मोबाइल पर एक क्लिक करने पर ही अस्पताल संबंधी सारी जानाकारी उपलब्ध हो जाएगी। रुडक़ी सिविल अस्पताल में रुडक़ी और उसके आसपास से काफी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों को भी अस्पताल में लगाया है। सिविल अस्पताल में दस बेड का आइसीयू वार्ड तैयार हो चुका है। जबकि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को चालू भी कर दिया गया है। सिविल अस्पताल प्रबंधन लोगों की सहूलियत के लिए एक सुविधा जल्द शुरू करने वाला है। सिविल अस्पताल प्रबंधन अपनी वेबसाइट तैयार करवाने में जुटा है। वेबसाइट तैयार होते ही देश के किसी कौने में बैठा व्यक्ति रुडक़ी सिविल अस्पताल में मिलने वाली सुविधा से लेकर चिकित्सकों की तैनाती के विषय की सम्पूर्ण जानकारी मात्र एक क्लिक करते ही ले लेगा। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम अधिकतर सभी जानकारी साझा करने वाला रुडक़ी सिविल अस्पताल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *