Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंड

रुडक़ी डिपो में धूल फांक रही अनुबंधित बसें

रुडकी

सरकारी बसें तो रोड पर फर्राटा भर रही है, लेकिन रोडवेज की अनुबंधित बसों को अभी संचालन की अनुमति नहीं मिली है। डिपो परिसर में नौ बसें धूल फांक रही है। जो दिल्ली और देहरादून रूट पर चलती थी। बैटरी डिस्चार्ज होने के अलावा बसों में खराबी आने की भी आंशका बनी हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फिल्हाल की स्थिति में रोडवेज की बसें ही ठीक हैं। संक्रमण की रफ्तार कम होने पर यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। यूपी और उत्तराखंड की सीमा पार कर बसें अपने गतंव्य की ओर जा रही हैं। हालांकि अभी पुराने दिन लौटने में समय लगेगा। रुडक़ी डिपो के पास करीब 40 बसें हैं। जिनका संचालन दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी और चंडीगढ़ आदि रूटों पर शुरू कर दिया गया है। लेकिन अभी यात्रियों की संख्या पूर्व की भांति नहीं बढ़ी है। जिस कारण रुडक़ी परिसर में नौ अनुबंधित बसें धूल फांक रही है। बसों का संचालन नहीं होने से बसों में खराबी आने की भी आशंका बनी हुई है। हालांकि डिपो अधिकारियों का कहना है कि अभी यात्रियों की संख्या पूर्व की भांति नहीं रही है। जिस कारण बसों को अभी संचालन की अनुमति नहीं मिली है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि नौ अनुबंधित बसों को अभी संचालन की अनुमति नहीं मिली है। यात्रियों की संख्या अभी इतनी नहीं है कि निगम की बसों के अलावा अनुबंधित बसों का भी संचालन हो सके। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, रोडवेज की ओर से बसों की भी संचालन संख्या बढ़ा दी जाएगी। फिल्हाल 25 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *