Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंड

धरना दे रहे किसानो पर ट्रक चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाया

हरिद्वार

भाकियू के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों को ट्रक से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। प्रैस को जानकारी देते हुए विजय शास्त्री ने कहा कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चल रहा है। शुक्रवार की रात किसान टोल प्लाजा पर बैठे थे। इसी दौरान सारे बैरियर तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसानों को कुचलने का प्रयास किया। किसानों ने भागकर जान बचाई। विजय शास्त्री ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा धरना दे रहे किसानों को कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है। जो सुरक्षा उपलब्ध करायी गयी थी, वह भी हटा ली गई है। टोल प्लाजा प्रबंधन व शासन प्रशासन किसानों के खिलाफ साजिश रच रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने आरोप लगाया कि किसान लगातार 7 महीने से बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। शासन प्रशासन लगातार किसानों, मजदूरों का शोषण कर रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान चमन लाल शर्मा, वीरेंद्र पाल, राजेंद्र सिंह, टिंकू बालियान, रोहतास, मोहम्मद अजीम, कुलदीप सैनी, सुभाष सिंह ढिल्लो, मोहम्मद इस्लाम, सुभाष कुंभाल, विक्रम पाल, सोमपाल, जोगिंदर सिंह ढिल्लों, नूर हसन, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *