Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

सडक़ नहीं बनने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने किया विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार

नगर निगम के वार्ड 44, 45 में सडक़ नहीं बनने से नाराज स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बीजेपी विधायक आदेश चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगो का आरोप है कि पिछले दस वर्षों से सडक़ नहीं बनी है। जिसके कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं देने से वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। विधायक आदेश चौहान विधानसभा क्षेत्र को संभाल नही पा रहे हैं। पूरा विधानसभा क्षेत्र समस्याओं से ग्रस्त है। विधायक निधि से भी क्षेत्र में विकाय कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए आदेश चौहान अपने दस वर्षो के कार्यकाल में त्रिमूर्ति नगर से लेकर ईदगाह तक सडक़ का निर्माण नहीं करा पाए है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी सडक में जरा सी बरसात में ही पानी भर जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्षद जफर अब्बासी और श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि आदेश चौहान दो बार से लगातार विधायक चुने गए। लेकिन क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पाए। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो विकास कार्यो को लेकर विधायक बहाना बनाते थे कि सरकार उनकी नहीं सुनती। अब उनकी अपनी पार्टी भाजपा की सरकार होने पर भी क्षेत्र की जनता विकास के लिए तरस रही है। युवा नेता अंकित चौधरी व जीतू चौधरी ने कहा कि विधायक आदेश चौहान के दस वर्षो के कार्यकाल में क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया है। बार बार मांग करने के बावजूद विधायक सडक़ तक नही बनवा पाए। त्रिमूर्ति नगर से पीएसी छावनी तक जाने वाली महत्वपूर्ण सडक़ की दुर्दशा से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व नावेज अंसारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद विधायक क्षेत्र का विकास नहीं करा पाए। पूरा विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर में जलभराव की समस्या का समाधान भी आज तक विधायक नहीं करा पाए हैं। त्रिमूर्ति नगर, ईदगाह, पीएसी मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, पार्षद सुहेल कुरेशी, मेहरबान खान, तासिन, शशि, सीमा, राजेश्वरी, महिंद्र कौर, गीता, शबाना, लता पंवार, मनीषा, संतोष, वरुण बालियान, जगदीप असवाल, संगम शर्मा, नावेज अंसारी, हाजी शाहबुद्दीन, दिलशाद मंसूरी, जाकिर अंसारी, अनीस कुरेशी, यामीन प्रधान, अमन अंसारी, सुमित भाटिया, सतेंद्र वर्मा, जगदीश असवाल, जाफिर अंसारी, शशिकांत शर्मा, सीमा, संतोष, अनीस कुरैशी, रईस अब्बासी, वरूण बालियान, डा.मेहरबान खान, नवाज अब्बासी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *