Thursday, April 25, 2024
Uncategorized

जजपा कोटे का मंत्री और चेयरमैन बनवाने को दुष्यंत चैटाला पर बढ़ा दबाव

पंचकुला 

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल में बदलाव तथा विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भले ही यह दावा कर रहे हैं कि उनकी इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला चाहते हैं कि उनकी पार्टी के कोटे का एक मंत्री जल्द से जल्द मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। अपने इसी प्रयास को सिरे चढ़ाने की मंशा से दुष्यंत चैटाला शुक्रवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दो दिन दिल्ली में रहकर केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और आरएसएस के प्रमुख लोगों से मुलाकात करनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद वापस चंडीगढ़ लौट आए हैं। चंडीगढ़ लौटने से पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार या बदलाव के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आते ही उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला का दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हो गया। दुष्यंत शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे, लेकिन उन्होंने अभी अपने वर्किंग शेड्यूल की जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *