Friday, April 19, 2024
Uncategorized

तेज रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण

सिरसा 

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने लगा है।  जिले में संक्रमण के 16 मामले सामने आए हैं। इनमें सिरसा शहर के छह मामले है जबकि चार डबवाली क्षेत्र के है। इसके अलावा ओढ़ां व माधोसिघाना में दो-दो और नाथूसरी चैपटा, बड़ागुढ़ा में संक्रमण का एक-एक केस मिला है। सिरसा शहर में अग्रसेन कालोनी, खन्ना कालोनी, ई ब्लाक, सी ब्लाक में संक्रमित मिले है। जिले में अब तक दो लाख 59,554 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अब तक 8216 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 8012 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 88 एक्टिव केस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *