Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

2022 में दोबारा सत्ता में आकर मिथक तोड़ेगी भाजपा – रेखा आर्या

काशीपुर

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि 2022 में भाजपा प्रदेश में पुन: सरकार बनाकर दोबारा सत्ता में नहीं आने का मिथक तोड़ेगी। सीएम के फटी जींस को लेकर दिये बयान पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को लेकर पटाक्षेप कर दिया है। कहा कि सीएम ने अपनी लोक संस्कृति और संस्कार के संदर्भ में यह बात कही थी, जो हर माता-पिता अपने बच्चों से कहते हैं। लेकिन उनके भाव को जिस तरीके से लिया गया वह गलत था। सीएम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी कोशिश करती है कि ऐसा कार्य और निर्णय हो जो जनहित का हो और सही हो। भविष्य की रणनीति को देखते हुए यह एक रणनीतिक कदम होता है। उसे किसी अन्य तरीके से लेने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि तीरथ सिंह के सीएम बनने के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मिथक है कि जिसकी सरकार होती है वह दोबारा सत्ता में नहीं आती है। 2022 में सीएम समेत सभी कार्यकर्ता यह मिथक तोडऩे का काम करेंगे। भाजपा दोबारा सत्ता में काबिज होगी। इससे पहले मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बाल विकास मंत्री को पूजा अर्चना कराई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, जगजीत सिंह चौहान, पार्षद अनिल कुमार, जोगिंद्र सिंह जुग्गी, लवीश अरोरा, वासु शर्मा, राहुल कांबोज, परमिंदर सिह, अंबिक चौधरी, प्रिया बिष्ट, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।
बाजपुर में हुआ जोरदार स्वागत: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का दोराहा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान की अगुवाई में युवाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। रेखा ने कहा कि भाजपा एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब एकजुट होने का समय है ऐसे में आपसी मतभेदों को बुलाकर भाजपा को और मजबूत करने का काम किया जाना चाहिए। इस दौरान जयंत जैन, सुमित चैधरी, राहुल वर्मा, मुकेश शर्मा, रिंकू शर्मा, लीलाधर सैनी, राजेश सक्सेना आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *