Friday, April 19, 2024
Uncategorized

विधान परिषद में भी चला भाजपा-जदयू का 50-50 का फाॅर्मूला, सभापति ने की उपनेता के नाम की घोषणा

पटना…….

बिहार के एनडीए गठबंधन के दो बड़े घटक दलों भाजपा और जदयू का 50-50 फॉर्मूला जारी है। बिहार विधान सभा चुनाव-2020 में सीटों के बंटवारे से लेकर मंत्री पद तक भाजपा-जदयू ने यही फॉर्मूला अपनाया है। कल बुधवार को राज्यपाल कोटे के खाली 12 सीटों पर भी भाजपा के छह और जदयू के छह एमएलसी ने शपथ लिया। शपथ ग्रहण करने के बाद आज विधान परिषद में उप नेता घोषित किए गए जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर और भाजपा के नवल किशोर यादव उपनेता घोषित किए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यह घोषणा की।
सरकार ने विधान परिषद के दोनों उप नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसके अलावा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक नव मनोनीत जदयू के विधान पार्षद सदस्य संजय सिंह उर्फ संजय गांधी को बनाया गया है। वहीं भाजपा के दिलीप जायसवाल सत्ता रूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक बनाए गए हैं। सत्ता रूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक पद से भाजपा के रजनीश कुमार हटाए गए । रजनीश कुमार बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार से जीत कर आए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *