Tuesday, April 23, 2024
पंजाब

सोम नदी से कच्चा माल उठाने को लेकर झगड़ा, पांच घायल

यमुनानगर

सोम नदी से कच्चा माल उठाने को लेकर रणजीतपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। उस समय मामला शांत हो गया था। बाद में इसी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने मांगेराम पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए उसके परिवार के लोगों को भी हमलावरों ने पीटा। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। गांव रणजीतपुर निवासी मांगेराम ने बताया कि वह किराये पर ट्रैक्टर ट्राली चलाता है। शाम को वह रणजीतपुर के पास सोम नदी से कच्चा माल लेने के लिए गया था। यहां पर एस्टिन कंपनी की पोकलेन मशीन से ट्रालिया भरी जा रही थी। तभी वहां पर भंभौली निवासी सोनू भी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंच गया। इसी दौरान ट्राली जल्दी भरने को लेकर सोनू, गुलशन, गौरव, चंद्रभान, मुखिया, विकास, नीरज व देवा की पोकलेन चालक राजा राम के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। उन्हें बीच बचाव कर छुड़ाया। इस रंजिश में आरोपित सोनू ने धमकी दी कि वह उसे नहीं छोड़ेंगे। यहां से वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घर चला गया था। शाम को गाड़ियों में सोनू व उसके साथी आए। आते ही उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। वह बाहर आया,तो उस पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। बीच बचाव में किरणपाल, अनिल, रिकू, टिकू आए, तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटा। बाद में आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *