Saturday, April 20, 2024
उत्तर प्रदेश

पुलिस की मदद करेंगी महिलाएं, कानपुर के थानों में बनेगी महिला सलाहकार सुरक्षा समिति

कानपुर

महिला अपराधों से संबंधित मामलों में तेजी से निस्तारण कराने के लिए मिशन शक्ति योजना के तहत अब थानावार महिला सलाहकार सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। पुलिस मित्र के रूप में ये महिलाएं पीडिघ्ता और पुलिस प्रशासन के बीच सेतु का काम करेंगी और जरूरत पडने पर घरेलू मामलों में काउंसिलिंग के जरिए निस्तारण भी करेंगी। हर समिति में 10 से 20 महिलाएं शामिल की जाएंगी।
महिलाएं किसी अपराध के होने पर अमूमन थाने की चैखट पर आने से घबराती हैं। यही नहीं पुरुष पुलिसकर्मी के होने पर वह अपनी बात सहजता से नहीं कह पातीं या फिर ठीक से पैरवी नहीं कर पाती हैं। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए मिशन शक्ति योजना के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई थी। अब महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आवाज को पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हर थाने में महिला सलाहकार व सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है।
इस समिति में थानाक्षेत्र की संभ्रांत महिलाओं को उसी तरह से शामिल किया जाएगा, जिस तरह से थानेवार पीस कमेटी का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक कमेटी में क्षेत्र की संभ्रांत समाजसेवी, शिक्षिकाएं, अधिवक्ता व महिला उद्यमी के साथ ही राजनीति में सक्रिय महिलाएं भी शामिल की जाएंगी। ये महिलाएं किसी पारिवारिक विवाद के होने पर काउंसलर की भी भूमिका निभाएंगी, ताकि पीडिघ्ताओं को उनके परिवार में सम्मानजनक स्थान दिलाकर झगड़ों को खत्म किया जा सके। पीडिघ्त महिलाएं कमेटी की सदस्यों से अपनी परेशानी खुलकर बता सकेंगी। इससे उनकी समस्या को हल करने में पुलिस को आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *