Saturday, April 20, 2024
महाराष्ट्र

गैंगस्टर रवि पुजारी 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में, मुंबई सेशंस कोर्ट में हुई पेशी

मुंबई ………

मुंबई सेशंस कोर्ट ने गैंगस्टर रवि पुजारी को 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 2016 के गजाली होटल फायरिंग मामले के आरोपी गैंगस्टर रवि पुजारी मुंबई सेशंस कोर्ट में पेश किया गया था। रवि पुजारी को मंगलवार सुबह ही करीब 6 बजकर 10 मिनट पर मुंबई पुलिस बेंगलुरु से लेकर आई थी। लॉकअप में ले जाने से पूर्व उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया थ। बता दें कि कर्नाटक हाइकोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई पुलिस को रवि पुजारी की कस्घ्टडी दी गई है। मुंबई पुलिस इसे सड़क मार्ग से लेकर आई थी।
गैंगस्टर रवि पुजारी, जिसके खिलाफ मुंबई में लगभग 80 मामले दर्ज हैं, उन्हें मंगलवार सुबह ही मुंबई लाया गया है। पिछले हफ्ते, बेंगलुरु की एक अदालत ने एक साल की लंबी लड़ाई के बाद मुंबई पुलिस को पुजारी की हिरासत दी थी। संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा), महाराष्ट्र के मिलिंद भरम्बे ने बताया, ष्हम एक साल से पुजारी की हिरासत पाने की कोशिश कर रहे थे और आखिरकार 2016 की गजाली होटल फायरिंग मामले में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *